फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Om Birla traveled by metro to reach Yashobhoomi Convention Center

P-20 Summit: ओम बिरला ने मेट्रो से किया सफर, 9वें जी-20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Thu, 12 Oct 2023 10:07 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Oct 2023 10:07 AM IST
सार

9वें पी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने द्वारका में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।

विज्ञापन
Om Birla traveled by metro to reach Yashobhoomi Convention Center
दिल्ली मेट्रो में सफर करते ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्ष एवं पीठासीन अधिकारियों का भारत में आयोजित होने जा रहे 9वें पी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। इसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने द्वारका में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।

विज्ञापन


इसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मिल्टन डिक दिल्ली में मौजूद हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भारत के डिजिटलीकरण की तारीफ की। कहा, ‘हम अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण, नागरिकों की सूचना तक पहुंच और शक्ति सुनिश्चित करने की सफलता के मामले में भारत से बहुत कुछ सीख सकते हैं।’
विज्ञापन


क्या है पी-20?
पिछले महीने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जी-20 देशों के प्रमुखों की मेजबानी करने के बाद अब दिल्ली पी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसके तहत जी-20 देशों के संसदीय अध्यक्षों व पीठासीन अधिकारियों की बैठक होगी। इस आयोजन में 30 से अधिक देशों के अध्यक्षों ने पहले ही अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। शिखर सम्मेलन से पहले 12 अक्टूबर, 2023 को एक पार्लियामेंट फोरम होगा। शिखर सम्मेलन का विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ है, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के प्राचीन भारतीय दर्शन से प्रेरणा लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed