{"_id":"67ebff36206a91709406c2ff","slug":"olympic-medalist-mirabai-chanu-visited-mahamaya-devi-ghaziabad-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने किए महामाया देवी के दर्शन, देश की तरक्की और सुख-शांति की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने किए महामाया देवी के दर्शन, देश की तरक्की और सुख-शांति की कामना की
Tue, 01 Apr 2025 08:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:41 PM IST
सार
ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने महामाया देवी के दर्शन किए। मीराबाई ने देश की तरक्की और सुख-शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मीराबाई चानू गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता मीरा बाई चानू ने महामाया देवी मंदिर ने की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकरी खुर्द स्थित प्रसिद्ध व पौराणिक महामाया देवी मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले में लगातार भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भी महामाया देवी मेले में पहुंची। मीराबाई चानू ने महामाया देवी के दर्शन किए। मंदिर के मंहत ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ ओलंपिक मीराबाई चानू से पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन
मीराबाई ने देश की तरक्की और सुख-शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मीराबाई चानू गंतव्य के लिए रवाना हो गई। मीराबाई के कोच विजय शर्मा मोदीनगर के रहने वाले हैं। मीराबाई अक्सर कोच विजय शर्मा से मिलने आती हैं। वहीं, मंगलवार को भी मेले में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
कई हजार की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। भक्तों ने मां कूष्मांडा के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर नवैद्य और पुष्प अर्पित किए। वाहन पार्किंग दूर होने के कारण मेले में पहुंच रहे दिव्यांग और वृद्धों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन