फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old woman looted in faridabad

बेटे का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा

Sun, 25 Jan 2015 12:23 AM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Old woman looted in faridabad

सेक्टर-14 निवासी एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर ठग उनके सोने के कंगन उतरवा ले गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर14 निवासी 72 वर्षीय कमलेश कुमारी को शुक्रवार की शाम अपने बेटे के साथ जेवर बनवाने के लिए सुनार के यहां जाना था। शाम को वह घर के दरवाजे पर खड़े होकर बेटे का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक उनके पास आया, बताया कि उनके बेटे ने उसे भेजा है। जेवर के डिजायन पसंद करने के लिए बेटा सुनार की दुकान पर उनका इंतजार कर रहा है।

अजनबी की बातों में आकर कमलेश कुमारी उसके साथ बाजार चल पड़ीं। सोने चांदी की एक दुकान के पास ले जाकर युवक ने कहा कि उनका बेटा दुकान में ऊपर बैठा है।

बेटे को दिखाने के बहाने युवक ने महिला के हाथ से सोने के कंगन उतरवा लिए और दुकान के अंदर दाखिल हो गया। काफी देर तक युवक के लौट के न आने पर वृद्धा ने अंदर जाकर पता किया तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के अंदर न तो उसका बेटा मिला और न ही वह युवक। एसएचओ सेंट्रल ने बताया कि ज्वैलरी शॉप की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। चोर का सुराग लगते ही उसे पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed