फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old woman looted by a man in police uniform in ghaziabad

पैर छूकर जेवर ले उड़ा ‘दरोगा’, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Nov 2015 06:17 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
old woman looted by a man in police uniform in ghaziabad

गाजियाबाद। रेलवे अस्पताल के बाहर सोमवार दोपहर ‘दरोगा’ ने दवा लेने आई वृद्धा विद्या शर्मा के पैर छूकर उनके जेवर उतरवा लिए। बहाना बनाया कि बेटी की शादी में वह भी ऐसे ही जेवर बनवाएगा।

विज्ञापन


जेवर की धूप में फोटो खींचने का बहाना कर दरोगा महिला के जेवर लेकर बाइक पर साथी संग भाग गया। वारदात की शिकायत महिला ने कोतवाली पुलिस से की।

विद्या शर्मा (70) गुप्ता कालोनी में रहती हैं। पति की मौत हो चुकी है, बेटे गौरव शर्मा को पिता की जगह रेलवे में नौकरी मिली है। वह बड़ौदा हाउस में कार्यरत है। वृद्धा ने बताया कि रेलवे अस्पताल से उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को दवाई लेने आई थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह दवा लेकर घर जाने के लिए अस्पताल के बाहर रिक्शे का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान बाइक पर एक दरोगा साथी संग आया और उतरकर उसके पैर छुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास जीतने के बाद दिया धोखा

old woman looted by a man in police uniform in ghaziabad

दरोगा के बाल लाल थे, नेम प्लेट पर ‘वीके शर्मा’ लिखा था। उसने अपने साथी को वृद्धा के लिए रिक्शा लाने भेज दिया। इसके बाद उसने महिला से उनका नाम और बेटे का नाम पूछा।

बेटे का नाम पता चलने पर दरोगा ने उसे अपना दोस्त बताया और महिला को अस्पताल के मेनगेट के पास कुर्सी पर बैठाया। फिर महिला के गहनों की तारीफ करते बोला कि उसे भी अपनी बेटी के लिए ऐसे ही जेवर बनवाने हैं।

महिला के दो कंगन, दो अंगूठियां और सोने की चेन उसने फोटो खींचने के बहाने उतरवा ली। कहा कि अंधेरा होने के कारण फोटो अच्छी नहीं आ रही है, धूप में फोटो खींचकर लाता हूं।

एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी

old woman looted by a man in police uniform in ghaziabad

यह कहकर जब काफी देर तक दरोगा नहीं लौटा तो महिला अस्पताल से बाहर निकली और लोगों से पूछताछ की। तब उसे ठगे जाने का पता चला। राहगीरों ने कंट्रोल रूम पर शिकायत की।

महिला ने बताया कि ज्वैलरी की कीमत करीब दो लाख की है। एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने बताया कि वारदात करने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की, वृद्धा के परिजनों ने बताया कि तीन बार तहरीर लिखवाई गई। अपनी मर्जी से एफआईआर लिखवाने की कोशिश पुलिस कर रही थी, मामले की शिकायत एसपी सिटी से की गई तो पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed