{"_id":"5d6e795a8ebc3e93b65d3af0","slug":"old-man-shoot-dead-by-gangster-in-sonia-vihar-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली, मौत
Tue, 03 Sep 2019 08:02 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग को मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया विहार इलाके में जमीन विवाद में बाइक सवारों की गोली से घायल बुजुर्ग बाबूराम (64) ने सोमवार को गंगाराम अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद गांव के ही दो भाइयों और एक अन्य के खिलाफ दर्ज हत्या की कोशिश के मामले को हत्या में तरमीम कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बहराइच: प्रेम प्रसंग से परेशान होकर भाई ने ही काटा था बहन का गला, पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
करावल नगर के न्यू चौहानपुर में पत्नी और चार बच्चों के साथ रहने वाले बाबूराम खेतीबाड़ी करते थे। 29 अगस्त की शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के ही दो भाई चरत-भरत दो अन्य लोगों के साथ दो बाइकों पर पहुंचे। ओवरटेक कर उन्होेंने बाबूराम की बाइक रोकी और चरत ने उतरकर उन्हें दो गोलियां मार दीं। एक गोली उनके कंधे और दूसरी पेट में लगी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उन्हें सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। पुलिस को दिए बयान में बाबूराम ने बताया था कि दोनों भाइयों से उनका चार-पांच साल से जमीन को लेकर विवाद है। उनकी मौत के बाद पुलिस ने मामला हत्या में तरमीम कर लिया है।