फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old man murdered by beating him with an iron pipe

लोहे के पाइप से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, घर के पास ही एक प्लॉट में बने कमरे में मिला शव

Wed, 02 Oct 2019 09:14 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 02 Oct 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Old man murdered by beating him with an iron pipe
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार रात एक बुजुर्ग की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त चरण सिंह (65) के रूप में हुई है। शव घर के पास ही प्लॉट में बने कमरे से बरामद हुआ। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब पीने के दौरान बुजुर्ग का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव धनौरा (बागपत) निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ आईपी कॉलोनी, गली नंबर-1 (बुराड़ी) में रहता था। परिवार में पत्नी रामो देवी, चार बेटे और दो शादीशुदा बेटियां हैं। 
विज्ञापन


चरण सिंह पेशे से प्लंबर था। पिछले कई साल से चरण के साथ बिहार निवासी सरवू काम करता था। वह रहता भी चरण के घर ही था। दोनों घर के पास ही अपने एक जानकार के प्लॉट में बने कमरे में सोते थे। मंगलवार रात करीब 9.45 बजे बेटा तेजपाल प्लॉट में पहुंचा, तो उसने देखा कि पिता खून से लथपथ कमरे में पड़े तख्त पर पड़े थे। चरण सिंह के चेहरे पर कई घाव थे। उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने शोर मचा दिया तो पड़ोसी वहां इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को चरण सिंह के शव के पास से लोहे का भारी पाइप पड़ा मिला। उस पर खून लगा था। पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि इसी पाइप से वार कर चरण की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed