{"_id":"5df1b8fc8ebc3e87e13be49d","slug":"old-man-died-due-to-heavy-punch-during-normal-fight-with-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मामूली झगड़े में बुजुर्ग की घूंसा मारकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मामूली झगड़े में बुजुर्ग की घूंसा मारकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 12 Dec 2019 09:20 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 12 Dec 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मामूली कहासुनी के दौरान गोविंदा उर्फ गोलू (25) ने बुजुर्ग ढाबा मालिक चंद्रशेखर कश्यप (60) के सिर में ऐसा घूंसा मारा कि उनकी मौत हो गई। वारदात ढाबे के सामने लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक करावल नगर इलाके में पत्नी, दो बेटों व एक बेटी के साथ रहने वाले चंद्रशेखर कश्मीरी गेट इलाके के बड़ा बाजार में ढाबा चलाते थे। यहां शाहिद काम करता है। पहले चंद्रशेखर परिवार के साथ तिलक गली, कश्मीरी गेट इलाके में रहते थे। गोविंदा भी यहीं रहता है और चंद्रशेखर का दूर का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
शाहिद ने पुलिस को बताया कि गोविंदा अक्सर चंद्रशेखर के पास ताश खेलने आता था। सोमवार रात गोविंदा आया और ताश खेलने की बात कही। चंद्रशेखर ने बाद में आने को कहा तो वह नाराज हो गया और झगड़ा करने लगा। बात मारपीट तक पहुंच गई। शाहिद और चंद्रशेखर के पूर्व कर्मचारी थापा ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
इस बीच, गुस्से में गोविंदा ने चंद्रशेखर के सिर में जोर से घूंसा मारा। इससे वो वहीं गिर गए। वारदात के बाद आरोपी गोविंदा फरार हो गया। शाहिद व थापा चंद्रशेखर को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शाहिद के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर गोविंदा को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया।