फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man died after falling from moving dtc bus

दिल्ली: दरवाजा खोलकर बस चला रहा था चालक, गिरने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 29 Sep 2019 02:22 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 29 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
old man died after falling from moving dtc bus
डीटीसी बस - फोटो : फाइल फोटो
कश्मीरी गेट इलाके में डीटीसी बस के चालक की लापरवाही से एक बुजुर्ग की जान चली गई। दरअसल चालक गेट खोलकर बस चला रहा था। उसी दौरान मोड़ पर बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ा और वह चलती बस से गिरकर पहिये के नीचे आ गया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त राम खिलावन के रूप में हुई है। बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक बागपत निवासी जयकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राम खिलावन परिवार के साथ सी-1/85, गली नंबर-2, तीसरा पुश्ता, सोनिया विहार में रहते थे। परिवार में पत्नी, बेटों व बहुओं के अलावा अन्य सदस्य हैं। राम खिलावन प्राइवेट नौकरी से रिटायर्ड थे। बेटे कर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह पिता उत्तरी दिल्ली के एक अस्पताल में दवाई लेने गए थे। वहां से घर आने के लिए डीटीसी बस में सवार हुए। 
विज्ञापन


कश्मीरी गेट पर उतरकर उन्हें सोनिया विहार के लिए दूसरी बस पकड़नी थी। इस बीच वह गेट के पास आकर खड़े हो गए। चालक ने बस का दरवाजा खोला हुआ था। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास चालक ने अचानक बस को बाईं ओर मोड़ दिया। दरवाजा खुला होने के कारण राम खिलावन संतुलन नहीं बना पाए और वह नीचे गिरकर उसी बस के पहिये के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed