फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old man commit suicide in jumps from seventh floor

पैसों के लेनदेन से तंग आकर बुजुर्ग ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल में मौत

Sun, 05 May 2019 10:44 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 May 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Old man commit suicide in jumps from seventh floor
- फोटो : डेमो

सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन से तंग आकर शुक्रवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग ने सातवीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला जिसमें रिश्तेदार सुनील पर 10 लाख रुपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया गया है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने सुनील समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी निवासी मृतक के बेटे आलोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके पिता राजेश्वर प्रसाद सेक्टर-56 स्थित मेरीनेस होम सोसायटी के फ्लैट नंबर-706 में छोटे भाई समीर रंजन के साथ रहते थे। सुसाइड नोट के मुताबिक मृतक ने बुआ के लड़के सुनील को काफी समय पहले 10 लाख रुपये उधार दिए थे। 
विज्ञापन


उधार की राशि मांगने पर सुनील पत्नी सुनीता व अनिल के साथ मिलकर बुजुर्ग से गाली गलौच करता था। इस बात को लेकर करीब एक सप्ताह से बुजुर्ग मानसिक तौर पर परेशान था। एक सप्ताह से मृतक की पत्नी यूपी गई हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बुजुर्ग ने सातवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी जिसमें उसकी मौत हो गई। सेक्टर-56 थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed