{"_id":"470efd7b72e3972dc443ad0cc66f05b2","slug":"old-man-commit-suicide-after-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म के बाद पटरी पर कटा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से दुष्कर्म के बाद पटरी पर कटा बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Dec 2015 05:52 AM IST
विज्ञापन
सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में शनिवार शाम एक आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बुजुर्ग ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी अनिल (62) सेना से रिटायर है। जिस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर पीड़िता रहती थी उसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आरोपी रहता था।
घटना के वक्त पीड़िता ट्यूशन से लौट रही थी। उसी वक्त आरोपी ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर वारदात की।
इसके बाद डर और आत्मग्लानि में घर से निकल कर रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली।