दिल्ली: वीआईपी सुरक्षा में एक बुजुर्ग ने लगाई सेंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक पांच सितारा होटल में चल रहे विश्व आर्थिक सम्मेलन की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। फर्जी परिचय पत्र से वसंतकुंज में रहने वाला बुजुर्ग सम्मेलन में घुस गया।
सम्मेलन के आयोजक स्विटजरलैंड की वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने चाणक्यपुरी थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ये पता करने में जुटी है कि आरोपी बुजुर्ग सम्मलेन में क्यों घुसा था और उसका उद्देश्य क्या था। बुजुर्ग से सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ भी की।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्विटजरलैंड की वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने ताज पैलेस होटल में 6 नवंबर को सम्मेलन आयोजित करवाया था। इसमें एक देश के राष्ट्रपति समेत अन्य देशों के वीआईपी आए थे।
10 साल पुराना है पास!
इस दौरान फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर वसंतकुंज निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शशीकांत भल्ला इस सम्मलेन में घुस गया और एक कुर्सी पर जाकर बैठ गया। होटल के सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग को सम्मेलन से पकड़ लिया।
जांच में पता चला कि बुजुर्ग के पास वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का बहुत ही पुराना पास था। ये पास आशिष्ट भाटिया के नाम पर वर्ष 2005 में जारी किया गया था, जोकि वर्ल्ड इकोनॉमिक समिट-2005 का था। बुजुर्ग ने इस पास पर अपनी फोटो लगाई हुई थी।
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने फोरम के एसोसिएट डायरेक्टर (सिक्योरिटी अफेयर) एंडरिन कापाउल की शिकायत पर बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में पता लगा कि शशीकांत भल्ला श्रीराम कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे।
उन्हें सम्मेलन में भाग लेने का शौक था, इस कारण वह सम्मलेन में चले गए। हालांकि पुलिस आतंकी इनपुट्स के बीच आरोपी की बातों पर विश्वास नहीं कर रही है और ये पता करने में लगी हुई है कि आरोपी को पास कहां से मिला और उसका सम्मेलन में प्रवेश करने का उद्देश्य क्या था?