फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man allegedly stabbed woman staff at salon in Guru Nanak market in Greater Kailash area

दिल्ली: सैलून मालिक ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पीड़िता की हालत नाजुक, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Sat, 24 Nov 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
old man allegedly stabbed woman staff at salon in Guru Nanak market in Greater Kailash area
प्रतीकात्मक तस्वीर

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-1 में शनिवार शाम एक नामी सैलून मालिक ने अपनी कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में 28 वर्षीय महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी सैलून मालिक बलदेव (60) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस उससे पूछताछ कर हमले के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, महिला के परिजनों ने बलदेव द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसने पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति के अलावा अन्य सदस्य हैं। वह ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आर-278 स्थित बलदेव के सैलून में काम करती है। शनिवार शाम के समय किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी बलदेव आपे से बाहर हो गया। उसने दुकान में ही रखे चाकू से पीड़िता पर चाकू से ताबड़-तोड़ कई वार कर डाले। चाकू लगते ही पीड़िता अचेत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बहन पर गलत नजर रखता था। शनिवार को उसने मौका पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने वोरदात को अंजाम दिया। पुलिस पीड़िता का बयान लेकर सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed