फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old lady brutally killed in delhi dwarka by thief police commissioner was at patrolling thief arrest

दिल्लीः घर में घुसे बदमाश ने बुजुर्ग महिला की चाकू गोदकर हत्या की, पुलिस ने दबोचा

Sat, 29 Jun 2019 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Jun 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Old lady brutally killed in delhi dwarka by thief police commissioner was at patrolling thief arrest
वृद्ध महिला(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिंदापुर के इंद्रा पार्क में शनिवार सुबह चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद बदमाश ने महिला पर रॉड से भी हमला किया। उसके बाद प्रथम तल पर पहुंचकर लूटपाट की। इसी दौरान महिला के परिवार वालों की आंख खुल गई। बदमाश ने उन पर भी चाकू से हमला कर भागने का प्रयास किया लेकिन एक पड़ोसी ने बदमाश पर हमला कर उसे कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश ने चाकू मारकर खुद को भी घायल कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर आपराधिक वारदात के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृत महिला की शिनाख्त इंद्रा पार्क निवासी संतोष (80) के रूप में हुई है। संतोष के बेटे सुरेंद्र शर्मा का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है। अन्य दिनों की तरह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे संतोष जग गई और घर का मुख्य दरवाजा खोलकर पूजा पाठ की तैयारी करने लगी। करीब सवा छह बजे एक बदमाश कमरे में घुस गया। अनजान युवक को देखकर महिला ने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन बदमाश ने उसके गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला पर रॉड से भी हमला करने के बाद बदमाश पहली मंजिल पर स्थित कमरे में गया। जहां वह अलमारी को तोड़कर उसमें से नकदी और जेवरात निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान महिला के पोते सौरभ की पत्नी की नींद खुल गई। वह कमरे के जैसे ही निकली आरोपी उसके सामने आ गया। आरोपी को देखकर वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। पत्नी की आवाज सुनकर सौरभ भी बाहर आ गया। दंपती ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर दोनों भागे। शोरशराबा सुनकर पड़ोसी दीपक मल्होत्रा वहां पहुंचा और बदमाश के मुंह पर घूंसे मारकर उसे कमरे में बंद कर दिया। जब लोग भूतल पर पहुंचे तो संतोष को लहूलुहान हालत में देखा। इसी बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे में बंद बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान महावीर एंक्लेव पार्ट तीन निवासी गिधेश के रूप में हुई है। वह मूलत: एटा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चाकू, रॉड व तार के अलावा एक बाइक और लूट का सामान बरामद कर लिया है। 

परिवार को फंसाने के लिए बदमाश ने खुद को किया घायल 
जब पुलिस ने कमरे में बंद बदमाश को गिरफ्तार किया तो वह लहूलुहान हालत में था। उसने अपने हाथ पर चाकू से हमला कर खुद को लहूलुहान कर लिया था। कमरे में खून फैला हुआ था। बदमाश ने आरोप लगाया कि घरवालों ने ही उसपर हमला किया है। लेकिन पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 


तीन दिन से घरों का कर रहा था रेकी 
संतोष के बेटे सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी तीन दिन से वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। वह गली में तीन दिन से दिखाई दे रहा था। आरोपी को गली में रहने वाले कई लोगों ने देखा था लेकिन किसी को इस बात का शक नहीं हुआ कि वह वारदात को अंजाम देने वाला है। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब थी। इसलिए शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर सुभाष पार्क चले गए थे। बदमाश को इस बात की भनक लग गई होगी और मां को अकेले घर में पाकर उसने लूटपाट को अंजाम देने के लिए घर में घुसा होगा। हालांकि सौरभ ने जब बदमाश ने दादी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि नीचे में दो लोगों ने उन्हें काबू कर रखा है। उसने सौरभ से जेवरात व नकदी निकालकर हवाले करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed