{"_id":"5c4f4b90bdec2211ac1ae677","slug":"old-couple-murdered-in-amar-colony-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के लिए की गई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के लिए की गई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या
Tue, 29 Jan 2019 12:06 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
good work by delhi police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के अमर कॉलोनी के पॉश माउंट कैलाश अपार्टमेंट में बुजुर्ग दंपती की लूटपाट के लिए हत्या की गई थी। पहले वृद्धा को गला दबाकर मारा गया और फिर बुजुर्ग को मारा था। मसाज करने वाली महिला और उसके नाबालिग बेटे ने दोनों की हत्या की थी। पुलिस ने महिला व उसके नाबालिग बेटे को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से लूटे गए करीब नौ लाख रुपये व जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपियों के बारे में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला था।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह सूचना मिली थी कि माउंट कैलाश अपार्टमेंट, कैलाश कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने कुछ दिनों से किसी से संपर्क नहीं किया है। दोनों अकेले रहते थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो ताला बाहर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो बुजुर्ग दंपती के गले हुए शव मिले। मृतकों की पहचान वीरेंद्र कुमार खनेजा(77) और पत्नी सरला खनेजा(72) के रूप में हुई। पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के अमेरिका में रह रहे बेटे अमित खनेजा को सूचित किया। हत्या का मामला दर्ज कर अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष अनंत गुंजन की देखरेख में पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने अपार्टमेंट की फुटेज खंगाली तो एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। 28 जनवरी को इस नाबालिग युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी की मां वृद्धा सरला खनेजा की मां की सप्ताह में एक-दो बार मसाज करने आती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, मगर कड़ाई से पूछताछ करने पर सच उगल दिया।

मां-बेटे ने रची थी हत्या की साजिश
आरोपी महिला अपने बेटे के साथ सात-आठ वर्षों से संगम विहार में रह रही थी। वह बुजुर्ग दंपती के घर में पार्ट टाइम काम करती थी और सप्ताह में सरला खनेजा की एक-दो बार मसाज करने आती थी। वह अपार्टमेंट के अन्य घरों में भी जाती थी। आरोपी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने वीरेंद्र खनेजा को लॉकर में नकदी रखते देख लिया था। नकदी देखकर ही बेटे के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी महिला 18 जनवरी को पीड़ित दंपती के घर गई। मौका लगते ही उसने दरवाजा खोल दिया और उसका नाबालिग बेटा घर के अंदर घुसकर छिप गया। वृद्धा की मसाज कर महिला घर से चली गई, जबकि बेटा अंदर ही छुपा रहा। दोपहर में 2:30 बजे वीरेंद्र खनेजा घर से चले गए। पीछे से नाबालिग आरोपी ने वृद्धा से नकदी व जेवरात के बारे में पूछा। वृद्धा ने जानकारी होने से इंकार किया तो आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
इसके बाद वह वीरेंद्र खनेजा का इंतजार करने लगा। रात करीब साढ़े आठ बजे वीरेंद्र वापस घर लौटे। डोर बैल बजाने पर गेट नहीं खुला तो वीरेंद्र ने डुप्लीकेट चाबी से गेट खोला। घर में घुसते ही आरोपी ने बुजुर्ग को काबू कर लिया और लॉकर की चाबी छीन ली। पहचान होने पर नाबालिग आरोपी ने बुजुर्ग की भी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बेडरूम में डाल दिया। इसके बाद आरोपी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया था।
रातभर शवों के साथ रहा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पति-पत्नी दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी रातभर उनके घर में रहा। उसने रात में कुछ खाया भी था। अगले दिन यानि 19 जनवरी को सुबह 11:30 बजे आरोपी बुजुर्ग की कैप को चेहरे पर ढककर फरार हो गया। इनके कब्जे से 8,98,900 रुपये, जेवरात, मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, दो कैमरे, घड़ी व कैप बरामद कर ली गई है।