फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old Buses will use like night shelters

गरीबों को ठंड से बचाएगा ये अनोखा रैन बसेरा

Wed, 08 Jan 2014 05:43 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jan 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
Old Buses will use like night shelters

नई दिल्ली में सर्द रातों से सड़कों पर रहने वाले लोगों को बचाने के लिए किनारे खड़ी बेकार बसों को सरकार रैन बसेरों में बदल रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इससे कम समय में जरूरतमंदों को रिहायश मिलने में सहूलियत होगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री ने आसमान के नीचे रहने वालों के लिए लोगों से मदद करने की अपील की थी। दिल्ली सरकार को लोगों से ढेरों सलाह मिली थीं।

मंगलवार को पार्टी के फेसबुक पेज पर जानकारी दी गई कि दिल्ली में बेकार पड़ी बसों को रैन बसेरों में तब्दील किया जा रहा है।

इस संबंध में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि एम्स के नजदीक खड़ी बसों को रैन बसेरों में बदल दिया गया है।

कुर्सियां उखाड़ दी गई हैं। इसका संचालन आम दिल्ली वासी कर रहे हैं।

सरकार की भूमिका सुविधा प्रदाता के तौर पर होगी यानी सरकार कंबल, पानी, बिजली, मोबाइल शौचालय आदि मुहैया कराएगी।

इसके अलावा यमुना बैंक, आईएसबीटी कश्मीरी गेट समेत दूसरी जगहों पर खड़ी बसों को भी रैन बसेरा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed