{"_id":"e78c64d012e175f0eb5c9289905c77d5","slug":"old-age-home-for-senior-citizens-had-approached-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओल्ड एज होम के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओल्ड एज होम के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ दशक से खाली पड़ी जमीन पर ओल्ड एज होम बनवाने की मांग को लेकर सेक्टर तीन के वरिष्ठ नागरिकों ने हुडा प्रशासक से मिलकर गुहार लगाई। इस मांग को लेकर वरिष्ठ नागरिक सीएम से लेकर पीएम तक को पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
लाइफ एंड लिबर्टी संस्था के अध्यक्ष जीके शुक्ला ने हुडा प्रशासक पीसी मीणा को बताया कि सन् 2000 में सेक्टर तीन के संशोधित नक्शे में वृद्वाश्रम के लिए साइट को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
जमीन अलॉट हुए 15 साल हो चुके है, लेकिन अभी तक वृद्वाश्रम नहीं बनाया गया है। जबकि लिबर्टी की ओर से वृद्धाश्रम की 2007 से मांग उठाई जा रही है।
संस्था के महासचिव सयोन सरकार कहा कि जिले में एक भी सरकारी वृद्धाश्रम नहीं है। तीन से चार निजी वृद्धाश्रम है, जिन्हें सामाजिक संस्थाएं चला रही है। ऐसे में बुजुर्ग सरकारी वृद्धाश्रम की तमाम सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन
मीणा ने बुजुर्गों को आश्वासन दिया। इस मौके डीएस जैन, भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। जल्द ही ओल्ड एज होम की मांग पूरी नहीं हुई तो वरिष्ठ नागरिक सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।