फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ola Uber cab to help non corona patients during medical emergency in Delhi

गैर कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाएगी ओला-उबर कैब, दिल्ली सरकार का फैसला

Sun, 26 Apr 2020 11:35 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Apr 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Ola Uber cab to help non corona patients during medical emergency in Delhi
मेडिकल इमरजेंसी में ओला-उबर कैब करेंगे मदद

दिल्ली सरकार ने गैर कोरोना मरीजों को मेडिकल इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाने के लिए ओला और उबर कैब का इंतजाम किया है। सरकार के इस फैसले से कोरोना के अलावा दूसरी बीमारी के मरीजों को अस्पताल पहुंचने में सहूलियत होगी। 

विज्ञापन


इसके लिए मरीजों या उनके तीमारदारों को कैट्स एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 102 व 112 पर कॉल करना होगा। दिल्ली सरकार ने दोनों कंपनियों से इस बारे में समझौता कर लिया है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की अधिकतर एंबुलेंस फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में व्यस्त हैं। इससे दूसरे रोग से ग्रस्त मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा लॉकडाउन की वजह से सभी तरह की पब्लिक सेवाएं भी बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग अन्य वाहनों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने गैर कोरोना मरीजों को इमरजेंसी के दौरान तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए ओला और उबर कैब के साथ समझौता किया है।


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि संकट के समय में ओला व उबर कैब कंपनी अस्पतालों में आपातकालीन गैर कोरोना रोगियों के आवागमन के लिए प्रोबोनो सेवा प्रदान करने के लिए आगे आई है। लोगों को इमरजेंसी में अस्पताल आने-जाने के लिए कैट्स एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 102 व 112 डायल करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed