फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ola cab driver shameful act in cab, the girl wrote her story on Facebook

ओला में ड्राइवर ने की फिर शर्मनाक हरकत, लड़की ने फेसबुक पर लिखी आपबीती

Tue, 19 Jul 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
Ola cab driver shameful act in cab, the girl wrote her story on Facebook
ओला में फिर शर्मनाक हरकत

ओला कैब में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिसको सुनकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक सकती है।  दिल्ली की एक युवती ने ड्राइवर के द्वारा की गई शर्मनाक हरकत की आपबीती फेसबुक पर लिखी है।

विज्ञापन


दिल्ली की रहने वाली प्रियंका ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि किस तरह से कैब में सफर करते वक्त उसे खतरा नजर आया। अगर वो सही समय पर सही फैसला ना करती तो और भी ज्यादा शर्मनाक घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


प्रियंका ने फेसबुक पर अपनी आपबीती में लिखा कि मैं दिन के लगभग 12 बजकर 43 मिनट के आसपास ओला कैब से चाणक्यपुरी जा रही थी। मेरे ड्राइवर का नाम अभिलाश सिंह था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकटक निहार रहा था मुझे....

Ola cab driver shameful act in cab, the girl wrote her story on Facebook

जब कैब आगे बढ़ी तो मैं रोज़ की तरह अपने मेल्स चेक करने लगी इसके साथ ही कुछ जरुरी फोन कॉल्स भी मैने अटेन्ड किए। अचानक मेरी नज़र अपने ड्राईवर की ओर पड़ी जो कि साइड मिरर से एक टक मुझे हीं देख रहा था, उसकी नीयत पर मुझे संदेह हो गया।

अचानक मैनें उसके हाथ में एक फोन देखा जो कि मेरी ओर रखा हुआ था। मैनें उसी वक्त गाड़ी रुकवाई,और उसका फोन चेक किया। फोन देखते ही मैं हैरान रह गई। फोन के अंदर मेरा पूरा वीडियो था।

मेरा हर एक बॉडी मूव्मेंट, हर एक शब्द जो मैनें फोन पे कहा था, सब उसमें रिकॉर्ड था। मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी इतनी शर्मसार नहीं हुई थी जितना उस वक्त मैने खुद को महसूस किया।

Ola cab driver shameful act in cab, the girl wrote her story on Facebook
आपबीती

प्रियंका ने इस घटना की शिकायत ओला के फेसबुक पेज पर करने के साथ ही ये आपबीती खुद के पेज पर भी शेयर कर दी। जिसमें उसने घटना का हूबहू जिक्र कर दिया।

प्रियंका की पोस्ट का असर ये हुआ कि ओला ने, ड्राइवर की इस हरकत के लिए माफी मांगी साथ ही कंपनी से उस ड्राइवर को भी निकाल दिया। वहीं सोशल साइट्स पर प्रियंका की पोस्ट वायरल हो गई।

जिसके बाद 100 से भी ज्य़ादा लोगों ने ओला के फेसबुक पेज़ पर अपने अनुभवों को शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed