फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ola cab driver arrested in delhi for misbehaving woman passenger and daughter

ओला कैब ड्राइवर ने मां-बेटी से की छेड़खानी

Wed, 04 Nov 2015 05:33 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
ola cab driver arrested in delhi for misbehaving woman passenger and daughter

दिल्ली में उबर कैब में रेप के आरोपी ड्राइवर शिव कुमार को भले ही मंगलवार को ताउम्र कैद की सजा मिल गई हो लेकिन, इसका असर कैब ड्राइवरों पर होता नहीं दिख रहा।

विज्ञापन


सोमवार रात रेल मंत्रालय में कार्यरत महिला आईएएस अधिकारी और उनकी बेटी के साथ ओला कैब में ड्राइवर ने बदसलूकी और उन्हें धमकी भी दी। हालांकि, शिकायत के बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे में संयुक्त सचिव स्तर की महिला अधिकारी ने सोमवार को ओला कंपनी की कैब बुक की थी और अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ उसमें अपने घर जा रही थीं।

महिला को आरोप है कि पहले तो ड्राइवर उन्हें गलत रास्ते पर ले गया और जब उन्होंने गाड़ी का जीपीएस सिस्टम चालू करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं महिला ने ड्राइवर को कहा कि उसकी बात ओला कंपनी के कस्टमर केयर से कराए तो ड्राइवर ने गाड़ी मालिक को फोन लगाया और उसे ही ओला कंपनी का बता कर बात कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान रास्ते पर रोक करने लगा बदतमीजी

ola cab driver arrested in delhi for misbehaving woman passenger and daughter

असल में महिला अपनी बेटी के साथ निजामुद्दीन इलाके में दिवाली की खरीददारी करने आई थी। उन्होंने सोमवार रात करीब 8.30 बजे के घर जाने के लिए कैब बुक कराई।

ऐप से कैब बुक करने के बाद उनके पास जो मैसेज आया उसमें ड्राइवर का नाम अरविंद बाबू था लेकिन, कार चलाने वाले ने अपना नाम प्रवीण बताया।

महिला ने जब ड्राइवर को गलत रास्‍ते पर ले जाने के लिए टोका तो उसने बहाना बनाया कि उसे रास्ता नही पता था। इसके बाद मथुरा रोड पर सुनसान जगह पर उसने कैब रोक दी और दोनों महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगा और उन्हें धमकी भी दी।

महिला ने पीसीआर को कॉल कर किसी तरह उससे अपना पीछा छुड़ाया। हजरत निजामुद्दीन थाने में ड्राइवर के खिलाफ धारा 509, 506, 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने प्रवीण्‍ा नाम के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed