फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Oil theft from Indian Oil Corporation pipe line

5 फुट गहरी सुरंग खोदकर ऐसे हो रहा था इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से तेल चोरी, विभाग को पता ही नहीं

Wed, 22 Mar 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Mar 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Oil theft from Indian Oil Corporation pipe line
indian oil corp - फोटो : अमर उजाला

कंझावला इलाके में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की पाइप लाइन में छेदकर तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर पांच फुट गहरी सुरंग खोदी गयी थी। कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि घटनास्थल पर एक चिंगारी से विस्फोट हो सकता था और आग भी लग सकती थी। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक आईओसीएल को पाइप लाइन में कम दवाब के सिग्नल मिलने से इस बात का खुलासा हुआ। पाइप लाइन की सुरक्षा में लगे पूर्व सैनिकों को इसकी जांच करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने गश्त करते हुए कंझावला इलाके में पहुंचे। जहां उन्हें तेल का गंध लगा। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी से होते हुए यह पाइपलाइन जा रही है

Oil theft from Indian Oil Corporation pipe line
indian oil corp - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि पानीपत रिफाइनरी से होते हुए यह पाइपलाइन जा रही है। जिस जगह पर पाइप लाइन से तेल निकाला जा रहा था वह डीएसआईडीसी की बाउंड्री के पास है। वहां से गंदा नाला भी गुजरता है। जिसकी वजह से लोगों को शक नहीं हो सकता था।

पुलिस को मौके से दो फावड़े, औजार, वाल्व और सुरंग को ढकने के लिए प्लास्टिक की पन्नी मिली है। आरोपियों ने पाइप लाइन में छेद कर उसमें वाल्व फिट कर दिया था। जिसमें अलग से पाइप लगी थी। पुलिस ने नॉदर्न रीजन के मैनेजर शरद चंदर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि दिल्ली में इससे पूर्व भी नांगलोई व अन्य इलाके में पाइप लाइन से तेल चोरी का मामले सामने आ चुके है और पुलिस उन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed