फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   oh: The Secretariat of the Bees

मौत के साए में काम कर रहे इस सरकारी दफ्तर के कर्मचारी, प्रशासन है इससे अनजान

Tue, 27 Dec 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम(मेवात)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम(मेवात) Updated Tue, 27 Dec 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
oh: The Secretariat of the Bees
सचिवालय में लगा मधुमक्‍खी का छत्ता - फोटो : अमर उजाला

ओह, ये कैसा सचिवालय है। यहां लोगों की संख्या चाहें जितनी रही हो, पर मधुमक्खियों की संख्या अनगिनत है। दरवाजा खोलते ही कर्मचारी तो बाद में अंदर आते हैं, मधुमक्खियां पहले ही एंट्री मार लेती हैं। 

विज्ञापन


जी हां। ये सच है। ये है नूंह जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय का हाल। विभाग ध्यान नहीं दे रहा और लोग परेशानी झेल रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं मधुमक्‍खी के गुस्से का शिकार हुए तो सीधे अस्पताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। ये बेहद खतरनाक किस्म की हैं।  
विज्ञापन


ताज्जुब इस बात का है कि कई बार शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सचिवालय में जहां एक छत्ता लगा था, वहीं अब ढेरों की संख्या में लग गए चुके हैं। लोग अब ऑफिस के दरवाजे खिड़की खोलने से भी डरने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके काटने से मौत भी हो जाती है

oh: The Secretariat of the Bees
file photo
बता दें कि लघु सचिवालय के बीच में पार्क बना हुआ है। इस पार्क के साथ लघु सचिवालय की अंदर वाली दीवारों पर ये छत्ते लटके हुए है, जो काफी नीचे भी है। सिर बचा के न चले तो छत्ता सीधे सिर से टकराएगा और मधुमक्खियां हमला कर सकती हैं।

मौत भी हो जाती है
नूंह सामुदायिक अस्पताल के एसएमओ डा. गोविंदशरण का कहना है कि यह मधुमक्खी बेहद खतरनाक होती हैं। इसके काटते ही व्यक्ति को रिएक्शन होता है, जिसका अस्पताल से पहले इलाज नहीं हो पाता और यदि ज्यादा संख्या में ये मधुमक्खियां किसी को काट लें तथा समय पर प्राथमिक उपचार न मिले तो व्यक्ति मर भी सकता है।

मामला संज्ञान में नहीं था
वास्तव में यह काफी खतरनाक हो सकता है। एक-दो दिन में संबंधित विभाग को आदेश देकर इस दिशा में कार्यवाई कराई जाएगी और छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटवाया जाएगा, ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे। साथ ही भविष्य में फिर से ये छत्ते यहां न लगे, इसके विकल्प भी तलाशे जाएंगे। -प्रदीप अहलावत, जिला नगराधीश, मेवात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed