फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Offline counseling for the three-year LLB program begins today.

Delhi NCR News: तीन वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में तीन वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग आज से से द्वारका कैंपस में होगी। यह काउंसलिंग 9 जुलाई तक चलेगी। उसी दिन दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद मेरिट के आधार पर सीटें भी आवंटित की जाएंगी। इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से देय 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट साइज फोटो, कॉमन एंट्रेस टेस्ट का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फॉर्म, जन्म तिथि प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा। काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट 15 जुलाई तक निरस्त की जा सकती है। काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्रोग्राम की आईपीयू से संबद्ध कॉलेजों में सीटें
गीता रतन इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल - 60
चन्द्रप्रभु जैन कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज - 60
विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज - 30
यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज - 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed