फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Offline counseling for IPU's MA Economics program will be held on the 30th

Delhi NCR News: आईपीयू के एमए-इकोनॉमिक्स प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 30 को होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के एमए (इकोनॉमिक्स) प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 30 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। इसी दिन आवश्यक दस्तावेज के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन कर दिया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

काउंसलिंग के दिन विश्वविद्यालय कुलसचिव के नाम से देय 96 हज़ार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र साथ लेकर आना है। काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट 7 जुलाई तक निरस्त की जा सकती है। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी कैंपस में 60 सीट व यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंस्टीट्यूट (विप्स) में 20 सीटों के साथ उपलब्ध है। इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed