फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   officials taking monthly charge of water in faridabad

पानी को लेकर हफ्ता नहीं मंथली वसूल रहे हैं अधिकारी

Sat, 03 May 2014 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 03 May 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
officials taking monthly charge of water in faridabad

फरीदाबाद के शिवदुर्गा विहार व लकड़पुर में सरकारी बोरवेल से कनेक्शन देने के नाम पर लोगों से पैसे लेने और पानी देने के बदले मंथली चार्ज वसूलने के विरोध में शुक्रवार को सैंकड़ों लोगों ने ओल्ड नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके बाद निगम के संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम द्वारा लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए लगाए गए सरकारी नलकूपों से एक महिला द्वारा कनेक्शन देेने के नाम पर लोंगों से 2 से 3 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


हर माह वह 300 रुपए भी ले रही है। स्थानीयवासियों का आरोप है कि जब कोई उक्त महिला के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसका पानी का कनेक्शन काट दिया जाता है। इस महिला के साथ कुछ पानी माफिया भी शामिल हैं जो लोगों में भय पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इस मामले की पूरी जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में इनेलो के जिला प्रधान महासचिव रिछपाल लाम्बा, जिला उपाध्यक्ष जोध सिंह वालिया, सतपाल चपराना, रियासुद्दीन, सतेन्द्र भड़ाना, उदयवीर चौधरी, अशोक भड़ाना, ऋषिपाल, सचिन, विकास, जगदेव, सुनील, मोहित, सुबोध, कृपाशंकर त्रिपाठी एवं आरपी शुक्ल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed