फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   officials caught between LG and government, to work largest religious crisis

एलजी और सरकार के बीच फंसे अधिकारी, काम लेकर बड़ा धर्म संकट

Sun, 25 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 officials caught between LG and government, to work largest religious crisis
LG Najeeb Jung - kejri-sisodiya - फोटो : file photo

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अधिकारियों से कहा है कि उपराज्यपाल के साथ बैठक में जो भी आदेश मिले उसे वह दिल्ली सरकार को अवगत कराएं। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारी काम करने को तैयार नहीं हैं। पिछले दो महीने से दिल्ली में काम ठप है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में अधिकारों को स्पष्ट किया गया है, दिल्ली सरकार को खत्म नहीं किया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों को दिल्ली की जनता के लिए काम करना होगा। इस विवाद में सरकार के अधिकारियों के सामने धर्म संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अधिकारी सरकार की बात मानते हैं तो राजनिवास का डर रहता है और उपराज्यपाल की बात मानते हैं तो सरकार के निशाने पर रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने की एलजी से फैसले पर पुनर्विचार की अपील

 officials caught between LG and government, to work largest religious crisis
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) के चेयरमैन कृष्ण कुमार की नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने एलजी नजीब जंग से दोबारा विचार करने की अपील की है। 

आप दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि यह मुद्दा दिल्ली की जनता के हित से जुड़ा हुआ है। दिल्ली में बिजली की दरों का आखिरी फैसला डीईआरसी ही लेती है। 

वहां ईमानदार अधिकारी होना जरूरी है। पार्टी का कहना है कि एलजी महोदय ने दिल्ली की जनता का ख्याल नहीं रखा। डीईआरसी के चेयरमैन की नियुक्ति रद्द कर दी है। हमारी अपील है कि वह फिर से अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करें, जिससे दिल्लीवालों के हित में फैसले लिए जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed