{"_id":"aeccfe8898d4246f7b1253afaa559538","slug":"officials-began-the-course-the-process-know-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के लिए शुरू हुआ कोर्स, जानिए प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के लिए शुरू हुआ कोर्स, जानिए प्रक्रिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में भारत सरकार द्वारा सीधे भर्ती किए गए सहायक अनुभाग अधिकारियों के लिए फाउंडेशन कोर्स की शुरुआत गुड़गांव के मंडलायुक्त डॉ. डी. सुरेश ने की। यह कोर्स लगभग 9 सप्ताह का होगा जो 4 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
फाउंडेशन कोर्र्स के शुभारंभ अवसर पर मंडलायुक्त ने सभी प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को काम के महत्व के बारे में बताया। डॉ. सुरेश ने उन्हें ‘भारत का स्टील फ्रेम’ कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन
सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान (आईएसटीएम) के ज्वाइंट डायरेक्टर सत्यजीत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों को भविष्य में इस फाउंडेशन कोर्स से मिले अनुभव का काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कोर्स डायरेक्टर राकेश गुलाटी ने ट्रेनिंग कार्यक्रम के महत्व व उद्द्ेश्य के बारे में आवश्यक जानकारी दी।
उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षार्थी अधिकारियों को आंतरिक शासन सुदृढ़ करने के लिए संचार के माध्यमो को समझने, सुनने व उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समझने के लिए प्रेरित किया।