फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Officers paid penalty for not giving RTI

RTI की जानकारी न देना पड़ा महंगा

Mon, 28 Apr 2014 06:16 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
Officers paid penalty for not giving RTI

आरटीआई की क्या ताकत है शायद इस बात का अंदाजा उन अधिकारियों को हो गया

विज्ञापन
होगा जो इसके तहत मांगी गई जानकारी देने में कोताही बरतते हैं।

आरटीआई में मांगी गई जानकारी न देने का परिणाम फरीदाबाद के निगम अधिकारियों को जुर्माना देकर भुगतन पड़ा। फरीदाबाद के नगर निगम अधिकारियों को आरटीआई का जवाब न देना भारी पड़ने लगा है।

सिर्फ 50 रुपये की आरटीआई के बदले 2500 रुपये बतौर जुर्माना आरटीआई कार्यकर्ता को नगर निगम ने दिए हैं। कार्यकर्ता की शिकायत पर राज्य सूचना आयुक्त ने यह कार्रवाई की है।

अवैध ‌निर्माण की मांगी थी जानकारी

Officers paid penalty for not giving RTI

आरटीआई कार्यकर्ता रवीन्द्र चावला ने नगर निगम से वर्ष 2012-13 में शहर में हुए अवैध निर्माणों और उन पर की गई कार्रवाई की सूचना मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि किन-किन लोगों ने अवैध निर्माण किया है और शिकायत मिलने के बाद निगम ने क्या कार्रवाई की।

आरटीआई कार्यकर्ता को निगम ने निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया। कार्यकर्ता ने इसके खिलाफ राज्य सूचना आयुक्त के यहां अपनी शिकायत दर्ज कराई। राज्य सूचना आयुक्त ने 21 फरवरी 2014 को जुर्माना देने का निगम को आदेश दिया। पिछले दिनों यहां लंबित मामलों की सुनवाई करने आए राज्य सूचना आयुक्त रिटायर्ड मेजर जनरल जेएस कुंडू से आरटीआई कार्यकर्ता ने दोबारा शिकायत दर्ज कराई।

इस पर उन्होंने निगम अधिकारियों को 2500 रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। सोमवार को जेटीओ बलबीर पंवार ने आरटीआई कार्यकर्ता रवीन्द्र चावला को बतौर जुर्माना 2500 रुपये दिए। उन्होंने बताया कि यह राशि लैंड लाइसेंसिंग ऑफिसर द्वारा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed