{"_id":"c4da5735ec9cf5116186240dbd855578","slug":"officers-late-in-office-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट की देरी पर कटा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट की देरी पर कटा एक दिन का वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 06 Nov 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा की सदर तहसील में बुधवार को 12 अधिकारी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे। 15 मिनट देरी से पहुंचने पर उन्हें गैरहाजिर मानते हुए एक दिन का वेतन काटने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। जिलाधिकारी चंद्रकांत बुधवार को सदर तहसील दिवस में शिकायतें सुनने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
समय से नहीं पहुंचने पर अधिशासी अभियंता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, नलकूप, लघु सिंचाई, एसएचओ दनकौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के एक दिन का वेतन काट लिया गया है।
विज्ञापन
इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी को लखनऊ बिना अनुमति के जाना बताया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से जवाब तलब करने के साथ साथ एक दिन का वेतन काटने का आदेश उप जिलाधिकारी सदर को दिया।
विज्ञापन
सदर तहसील दिवस में 28 शिकायतें दर्ज हुई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पहले आयोजित हुए तहसील दिवसों की 33 शिकायतें लंबित पाई गई। जिलाधिकारी चंद्रकांत ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह में निस्तारण करने के आदेश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रीतेंदर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता आदि मौजूद थे।
वहीं दादरी में अपर जिलाधिकारी अच्छेलाल सिंह यादव ने शिकायतें सुनी। वहां 55 शिकायतों में से केवल पांच का निस्तारण किया गया। वहीं जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने शिकायतें सुनी। तहसील दिवस में 22 शिकायतें में से केवल तीन का मौके पर निस्तारण किया।