फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   officers found guilty in mla round up

विधायक के औचक निरीक्षण में पकड़ाए कई अधिकारी

Fri, 06 Nov 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
officers found guilty in mla round up

विधायक तेजपाल तंवर ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बीडीपीओ कार्यालय, तहसील कार्यालय, सामान्य बस स्टैंड में स्वयं जाकर जायजा लिया।

विज्ञापन


इसके बाद विधायक उन्होंने पत्रकाराें के समक्ष कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कार्य में कोताही बरत रहे हैं। विधायक ने कहा कि रायसीना क्रशर जोन में कुछ विभागों के अधिकारी टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक के औचक निरीक्षण में खनन विभाग के रिकॉर्ड में 81 गाड़ी पत्थर आये। जबकि, आयकर विभाग के रिकार्ड में 51 वाहनाें की ही पर्ची काटी गई। 30 गाड़ी माल को बिना टैक्स काटे ही मिलीभगत करके जोन में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अधिकारी ही राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ  विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर पनपने नहीं दिया जाएगा।


सामान्य बस स्टैंड पर गुड़गांव जोन वाली छात्राआें के लिए विशेष बस की जानकारी स्टैंड प्रभारी से ली। विधायक ने बस स्टैंड प्रभारी को छात्राओं के लिए चलाई जा रही बस को सही समय पर चलाने तथा अलीपुर व घामडौज में बस रोकने लिए आदेश दिए हैं।

तहसील परिसर में जाकर कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed