फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   officers does not follow any order of lg in modi government

मोदी सरकार में बेलगाम होने लगे अफसर!

Fri, 30 May 2014 08:21 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
officers does not follow any order of lg in modi government

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली के अधिकारियों ने उपराज्यपाल के आदेशों की अनदेखी शुरू कर दी।

विज्ञापन


अधिकारियों के फील्ड निरीक्षण, दिन में दो घंटे जन सुनवाई के बाद अब राष्ट्रपति शासन के 100 दिन की उपलब्धि मांगने को लेकर भी दो सर्कुलर जारी करने पड़े हैं।

राष्ट्रपति शासन के दौरान किए गए कार्यों की बुकलेट छपवाने के लिए सभी विभागों से सूचनाएं मांगी गईं थीं।

केजरी सरकार के फैसले से भी किनारा

officers does not follow any order of lg in modi government

उपराज्यपाल नजीब जंग ने सभी विभागों की दो अलग-अलग समीक्षा बैठक में विभाग प्रमुखों से कहा था कि जहां पब्लिक डीलिंग कार्यालय हैं, वहां निरीक्षण करके सुधार करें।

जो कमियां दिखें उसे दूर कराएं और राजनिवास को इसकी रिपोर्ट भी भेजें। विभाग ने रुचि कम ली तो मुख्य सचिव की तरफ से दूसरी बार सर्कुलर जारी करके विभागों के मुखिया से कहा गया कि रिपोर्ट भेजें।

उपराज्यपाल का दूसरा आदेश था कि आम आदमी पार्टी की सरकार के समय जिस तरह से जनता दरबार लगाने के आदेश दिए गए थे, उसी तरह सीधे पब्लिक से मिलें। दिन में 11 बजे से 1 बजे तक दरवाजे खुले रखें और जनता की समस्याएं सुनें। इस पर कोई पालन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP ने बिगाड़ा काम!

officers does not follow any order of lg in modi government

नजीब जंग का तीसरा आदेश राष्ट्रपति शासन में 100 दिन में किए गए कार्यों को बताने से संबंधित है। 27 मई को राष्ट्रपति शासन के 100 दिन पूरे हो गए। सर्कुलर उससे पहले ही जारी किए गए थे लेकिन अभी तक सभी विभागों ने जानकारी नहीं दी है।

अधिकारी खुलकर तो नहीं लेकिन यह कह रहे हैं कि ज्यादा समय आचार संहिता लागू रही जिसके कारण काम नहीं हो सके। उपलब्धि न के बराबर है तो फिर क्या दें।

भाजपा विधायक नरेश गौड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार छोड़कर भागी। यमुनापार विकास बोर्ड खत्म करने के अलावा तमाम पुराने फंड व काम रोक दिए गए।फिर राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। जनता नहीं समझ पा रही है कि किससे मिलें। दिल्ली पिछड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed