{"_id":"5774c3404f1c1bd26b79afc6","slug":"office-of-profit-case-ec-asks-11-questions-to-kejriwal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामला : केजरीवाल सरकार की मुश्किल बढ़ा सकते हैं चुनाव आयोग के ये 11 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामला : केजरीवाल सरकार की मुश्किल बढ़ा सकते हैं चुनाव आयोग के ये 11 सवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : जी पाॅल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त किए 21 संसदीय सचिवों के लाभ का पद मामले में फंसने के बाद से ये मामला चुनाव आयोग में है। उसी में कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने चिट्ठी लिखकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मुख्य सचिव से 11 सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
ये हैं वो 11 सवाल:-
1- किन नियमों के तहत इनकी नियुक्ति हुई?
2- संसदीय सचिवों की नियुक्ति पत्र की कॉपी दी जाए?
3- क्या इन्हें आफिस स्पेस दिया गया था?
4- क्या इन्हें कैंप आफिस के लिए कोई जगह दी गई थी?
5- क्या इन्हें कोई फोन की सुविधा दी गई थी?
6- क्या इन्हें कोई सैलरी ऑफर की गई थी?
7- क्या इन्हें कोई ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी गई?
8- क्या इन्हें कोई घर दिया गया था?
9- कितने सपोर्टिव स्टाफ दिए गए थे?
10- उन्हें किस तरह का काम दिया गया था?
11- हरेक संसदीय सचिव का क्या काम था?
आम आदमी पार्टी के 21 विधायक मार्च 2015 में केजरीवाल सरकार में संसदीय सचिव बनाये गए जिनपर लाभ के पद पर होने के आरोप में चुनाव आयोग में मामला चल रहा है। इसकी सुनवाई 14 जुलाई से शुरु होगी।
विज्ञापन