फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Odd-even would be determined political momentum of aap

ऑड-ईवन से तय होगी आप की राजनीतिक गति, पंजाब चुनाव में होगा बखान

Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Odd-even would be determined political momentum of aap
ऑड-इवन फिर से - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा व दिल्ली नगर निगम उपचुनाव सहित अन्य चुनावों में इस बार के सम विषम कार फॉमूले के जरिये आगामी राजनीतिक गति पाने की कोशिश में है।

विज्ञापन


दरअसल, पंजाब में नशे व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर चल रही आप इसकी सफलता को दृढ़ इच्छाशक्ति से मिली कामयाबी के रूप में प्रस्तुत करेगी। इसी कड़ी में इस बार उसने इस अभियान की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, ताकि आने वाले समय में इसे हर माह 15 दिन लागू कर दिया जाए।
विज्ञापन


इससे पहले जनवरी में 15 दिन का सम विषम फॉर्मूला कामयाब हुआ तो राजनीतिक गलियारों सहित देश भर के लोगों में यहां तक कि विदेशों में भी इसकी चर्चा रही। थोड़ी परेशानी झेलने के बावजूद जाम मुक्त हुई दिल्ली पर राजधानीवासी भी बहुमत में इसे लागू करने के पक्ष में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP को पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी उम्मीद

Odd-even would be determined political momentum of aap

लोकसभा चुनाव में पंजाब में चार सीट लेने वाली आम आदमी पार्टी को अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी उम्मीद है। विपक्ष भी वहां इन्हें हल्के में नहीं ले रहा है।

एसवाईएल व दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारे के प्याऊ तोड़ने के मामले में आप पर सिख व पंजाब विरोधी होने का आरोप अकाली-भाजपा सरकार व कांग्रेस लगा रही हैं। आप से अलग हुए योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज अभियान भी पंजाब चुनाव में उतरने की तैयारी में है।

नगर निगम की 13 सीटों पर मई में होने वाले चुनाव परिणाम से एक साल पूरा कर चुकी दिल्ली की आप सरकार का दिल्लीवासियों में ताजा लोकप्रियता का पैमाना मापा जाएगा।

AAP के ल‌िए जरूरी है ऑड-इवन की सफलता

Odd-even would be determined political momentum of aap

इन सभी स्थितियों में आप की सरकार के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूले की सफलता जरूरी है। इसी स्थिति को भांपते हुए प्रदेश भाजपा व कांग्रेस ने स्कूली बच्चों को छोड़ने जाने व लौटने के समय छूट न देने को मुद्दा बनाया है तो वह सम विषम को जनता को परेशान करने वाला बता रही हैं।

जबकि आप की योजना है कि इस फॉर्मूले की कामयाबी पर यह बताया जाएगा कि दिल्ली सरकार जनता के हित में जो करना चाहे कर सकती है। यानी पंजाब में नशा मुक्ति व भ्रष्टाचार रोकने के ठोस कदम उठाए जाएंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी चुनावों में इसकी कामयाबी से संबंधित होर्डिंग, बैनर व पोस्टर भी देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed