फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even formula again in delhi, Gopal Rai's warning to bus drivers

सम-विषम: गोपाल राय बोले बस रख-रखाव में कमी मिली तो छोड़ेंगे नहीं

Sat, 02 Apr 2016 03:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
odd even formula again in delhi, Gopal Rai's warning to bus drivers
गोपाल राय

दिल्ली में 15-30 अप्रैल तक सम-विषम फॉर्मूला लागू किए जाने को लेकर परिवहन मंत्री गोपाल राय ने डीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधकों को चेतावनी दी है, अगर रखरखाव में कमी के कारण बसें रुकी तो छोड़ूंगा नहीं।

विज्ञापन


कोई भी दिक्कत होगी तो आरएम नपेंगे। रात को मेंटीनेंस कराएं और साफ सुथरी बसें सेवा में उतारें। पिछली बार जिन डिपो ने अच्छे सिस्टम से काम किया, उसे भी अपनाएं। आप स्थिर हो जाएंगे तो काम नहीं चलेगा, ज्यादा अलर्ट रहें।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने डीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) और डिपो प्रबंधकों सम-विषम फॉर्मूला को सफल लागू करने के लिए संवाद किया। जो 77 स्कूलों में डीटीसी बसें जाती हैं, वो जाएंगी लेकिन सुबह आठ बजे सामान्य सेवा में आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण बस सेवा में पुराने कंडक्टर लगाने के अलावा मार्शल की नियुक्ति अनिवार्य है

odd even formula again in delhi, Gopal Rai's warning to bus drivers
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव की वजह से लगा जाम - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

पर्यावरण बस सेवा में पुराने कंडक्टर लगाने के अलावा मार्शल की नियुक्ति अनिवार्य है। प्रचार के लिए बसों में पट्टी चलाएं और बस शेल्टर पर मार्शल लगाएं जो सबको बताएं कि पर्यावरण बस सुरक्षित है। 25 मॉनीटरिंग टीम फील्ड में रखने के अलावा इमरजेंसी के लिए रिजर्व में बसें रखें।

परिवहन मंत्री ने कहा कि बसों के ब्रेकडाउन की दिक्कत है, कंट्रोल रूम में सूचना दें, इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी आरएस मिन्हास को सौंपी गई है। बड़ी दिक्कत है तो रविवार को ठीक कराएं। जो कंडक्टर-ड्राइवर, डबल ड्यूटी करेंगे उन्हें ओवरटाइम दें।

योजना खत्म होने के बाद अच्छा काम करने वाले 10 डिपो को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक और डिपो प्रबंधकों के काम की समीक्षा करने और फिर उसके हिसाब से काम आवंटन की बात भी परिवहन मंत्री ने प्रबंधकों से कही है। उन्होंने कहा हमारी विशेष टीमें भी नजर रखती हैं। जनता साथ दे रही है तो डीटीसी की भी जिम्मेदारी बनती है।

फायदा बढ़ाने के लिए मांगी राय

odd even formula again in delhi, Gopal Rai's warning to bus drivers
जाम

परिवहन मंत्री ने डीटीसी को घाटे से उबारने के लिए कंडक्टर-ड्राइवर से लेकर अधिकारी तक से आय बढ़ाने के आइडिया मांगे हैं। इसके लिए डीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी विवेक त्रिपाठी और अनुज सिन्हा को सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इसके अलावा बस क्यू शेल्टर व बस स्टैंड बनाने को चल रही समीक्षा में भी राय मांगी है।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ बैठक में तय किया है कि सम-विषम फॉर्मूले को लेकर बच्चों में जागरूकता के लिए इंडिया गेट पर 13 अप्रैल को पिकनिक फॉर एन्वायरमेंट मनाया जाएगा।

इसमें 77 स्कूलों से एक-एक बस में बच्चों को लाने के लिए कहा गया है। दिल्ली सरकार का ये अपनी किस्म का पहला प्रयोग है। करीब 2000 बच्चे इसमें शामिल होंगे। परिवहन मंत्री के अलावा सरकार के कुछ अन्य मंत्री भी इसमें शामिल हो सकते हैं। समन्वय डीटीसी करेगी। वहीं स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि जो डीटीसी की बसें जाती हैं, उन्हें 8 बजे तक फ्री कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed