फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   obscene mms made by a man and blackmailed in faridabad

बच्चे के बर्थ डे पर मां का बनाया अश्लील MMS

Sat, 01 Aug 2015 09:05 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
obscene mms made by a man and blackmailed in faridabad

बच्चे की सालगिरह पर शुभकामना देने के बहाने घर में घुसे परिचित युवक ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अचेत महिला के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना डाली।

विज्ञापन


अब वीडियो इंटरनेट पर डाल देने की धमकी देकर वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। मुजेसर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी हो हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुजेसर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता अपने पांच साल के बेटे के साथ अकेली रहती है। पीड़िता के मुताबिक 5 मई 2015 को उसके बेटे का जन्मदिन था। उसने घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में जवाहर कॉलोनी का रहने वाला परिचित कपिल भी आया था। पार्टी खत्म होने के बाद सभी चले गए और वह बेटे के साथ ऊपर के कमरे में जाकर सो गई। रात करीब 11 बजे कपिल बर्थडे की बधाई देने के बहाने महिला के कमरे में घुस गया।

वीडियो इंटरनेट पर डालने की दी धमकी

obscene mms made by a man and blackmailed in faridabad

महिला का आरोप है कि यहां कपिल ने उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। थोड़ी देर बाद वह अचेत हो गई। इस दौरान कपिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली।

कई घंटे बाद होश आने के बाद महिला को उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का पता चला। समाज में इज्जत के चलते पीड़िता ने किसी से कुछ नहीं कहा। अब कपिल महिला पर संबंध बनाने का दबाव डालता है।

मना करने पर जान से मारने की धमकी और वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देता है। एसएचओ मुजेसर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed