{"_id":"9ee76b31bd9e5cfdeed99f6340c09ef2","slug":"obscene-acts-in-woman-special-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्पेशल में बैठकर मनचले करते हैं अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्पेशल में बैठकर मनचले करते हैं अश्लील हरकतें
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 19 Nov 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर खड़ी रहने के दौरान महिला स्पेशल में बैठकर शरारती तत्वों द्वारा महिला यात्रियों से की जारही छेड़खानी की शिकायत एक महिला यात्री ने दिल्ली में रेल अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पलवल निवासी एक महिला यात्री ने दिल्ली के रेल अधिकारियों को ई-मेल के जरिए भेजी शिकायत में कहा है कि सुबह के वक्त 8:20 बजे पलवल से चलने वाली शटल गाड़ी प्लेटफार्म नंबर-7 पर खड़ी होती है।
विज्ञापन
उसी के बगल प्लेटफार्म नंबर-6 पर महिला स्पेशल लगी रहती है। महिला स्पेशल में जब लड़कियां बैठ जाती हैं तो कुछ शरारती तत्व उसमें बैठकर छेड़खानी करते हैं और अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए गंदे इशारे करते हैं।
विज्ञापन
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा अधिकारियों ने आरपीएफ को शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।