फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   objectionable video made in metro control room

मेट्रो के कंट्रोल रूम से बनाया अश्लील वीडियो, पोर्न वेबसाइट पर अपलोड

Tue, 30 Jul 2019 04:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
objectionable video made in metro control room
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली मेट्रो में एक युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो पोर्न वेबसाइट पर पोस्ट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पता लगने पर डीएमआरसी ने आजादपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। वीडियो देखकर स्पष्ट है कि वह डीएमआरसी के सीसीटीवी कंट्रोल रूम के अंदर से स्मार्टफोन से बनाया गया है।

विज्ञापन


डीएमआरसी के कार्यकारी कारपोरेट निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि इस बारे में पता लगने के बाद वीडियो बनाने वाले की पहचान कर ली गई है और डीएमआरसी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रियों को सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें नहीं करनी चाहिए। ऐसा होने से लोगों की निजता का कोई दूसरा गलत प्रयोग कर सकता है।

इस आपत्तिजनक वीडियो को स्मार्ट फोन के जरिये डीएमआरसी के सीसीटीवी कंट्रोल रूम के अंदर से 18 जुलाई को 2:22 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद वीडियो को पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया गया। घटना के बारे में पता लगने तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके।

इस घटना के संबंध में डीएमआरसी ने उपलब्ध जानकारी और वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दी है। डीएमआरसी इस मामले की जांच में पुलिस का सहयोग कर रही है। इसके साथ ही घटनाओं के मद्देनजर डीएमआरसी स्टाफ को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed