फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obection on spa and body massage message in delhi

बॉडी मसाज के बहाने देश को बांटने की कोशिश!

Sun, 05 Apr 2015 03:52 PM IST
Updated Sun, 05 Apr 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
Obection on spa and body massage message in delhi

शुक्रवार को दिल्ली में काम करने वाले एक सरकारी कर्मचारी को ऐसा मैसेज मिला जिसने उसकी भावनाओं को इतना आहत किया कि उसने मैसेज करने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी और उनके खिलाफ कठोर कार्यवाई की मांग की।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सोनित कुमार गोस्वामी भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय में काम करते हैं।

दो अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें कहा गया कि हमारे यहां भारतीय और उत्तर पूर्व के लोगों द्वारा स्पा और बॉडी मसाज की सेवा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

मैसेज की भाषा पर जताई आपत्ति

Obection on spa and body massage message in delhi

असल में गोस्वामी को इस बात पर आपत्ति है‌ कि मैसेज भेजने वाली कंपनी ने भारत और उत्तर पूर्व को इस ढंग से पेश किया जैसे यह दो अलग-अलग जगहें हैं।

मैसेज में लिखा था कि सिर्फ पांच या दस हजार में आप भारत/उत्तर पूर्व की सुंदर और प्रशिक्षित महिलाओं से स्पा और बॉडी मसाज की सुविधा पा सकते हैं।

मैसेज में इस सेवा को पाने के लिए द्वारका स्थित मसाज सेंटर का पता और फोन नंबर भी दिया गया। हालांकि अखबार ने उसे नहीं छापा है।

मैसेज से भावनाओं को लगा धक्का

Obection on spa and body massage message in delhi

गोस्वामी को आपत्ति है कि इस मैसेज में नॉर्थ ईस्ट और इंडिया को इस ढंग से बताया जा रहा ‌जैसे यह दो अलग देश हैं।

गोस्वामी खुद भी असम के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि इस मैसेज ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया जिसके बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया।

गोस्वामी का कहना ‌है कि वह ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहते हैं जो इस तरह की अफवाह फैलाने में मदद करते हैं कि भारत और नॉर्थ ईस्ट दो अलग जगहें हैं।

विज्ञापन

भारत की अखंडता पर खतरा है यह मैसेज

Obection on spa and body massage message in delhi

गोस्वामी की शिकायत दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। गोस्वामी ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले भारतीय हैं।

यह मैसेज पहली नजर में भले ही एक कमर्शियल मैसेज की तरह लगता है लेकिन एक भारतीय होने के नाते और गोवाहाटी से संबंध रखने के नाते मुझे इस मैसेज पर घोर आपत्ति है।

गोस्वामी का मानना है कि यह संदेश भारत की अखंडता पर हमला करने वाला है इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई होनी ही चाहिए।

महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग

Obection on spa and body massage message in delhi

इतना ही नहीं गोस्वामी को इस बात पर भी आपत्ति है कि इस मैसेज में महिलाओं के लिए सुंदर और प्रशिक्षित जैसे शब्दों को इस्तेमाल किया गया है।

उनका मानना है कि महिलाओं के लिए इस तरह के शब्दों को इस्तेमाल करना उनकी अस्मिता पर हमला है।

हालांकि पुलिस ने गोस्वामी की शिकायत दर्ज कर ली है लेकिन जांच के बाद ही इसे एफआईआर में भी तब्दील किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed