फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obama india visit and security arrangements in gurgaon

दिल्ली में होंगे ओबामा, यहां दिखेगा असर

Wed, 24 Dec 2014 01:35 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
Obama india visit and security arrangements in gurgaon
गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे को लेकर गुड़गांव पुलिस भी सर्तक हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में आईबी की आतंकी गतिविधियों की रिपोर्ट के आधार पर गुड़गांव पुलिस यहां बिना लाइसेंस चल रहे पीजी और गेस्ट हाउस की जांच पड़ताल कर रही है। जिसमें अबतक कई पीजी के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके है।
विज्ञापन

   
तीन दिन बाद ओबामा दौरे को लेकर गुड़गांव पुलिस जिले में गैरकानूनी तरीके से संचालित हो रहे पीजी और गेस्ट हाउस के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

सोमवार को पालम विहार एरिया में दो पीजी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को भी सुशांतलोक थाना एरिया, सिटी थाना एरिया समेत न्यू गुड़गांव क्षेत्र में पीजी और गेस्ट हाउसों की जांच की गई।
विज्ञापन

सख्त होगी कार्रवाई

Obama india visit and security arrangements in gurgaon

पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने थाना प्रभारियों को ऐसे गेस्ट हाउस और पीजी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

पुलिस के इस अभियान के बाद कई क्षेत्रों में पीजी संचालक पीजी बंद कर भाग गए है। पुलिस उनकी जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बैचलर और पीजी में रहने वाले स्टूडेंट, नौकरीपेशा युवकों की शामत आ गई है।

एसीपी क्राइम राजेश के मुताबिक हुडा और निगम एरिया में चलने वाले पंजीकृत पीजी और गेस्ट हाउस की सूची तैयार की गई है यहां पर उनके सुरक्षा मानकों के अलावा आने वाले लोगों का डाटा भी जांचा जा रहा है। किसी भी तरह की कोताही सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed