फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Oath taking ceremony of arvbind kejriwal in delhi

भारी भीड़ के बीच केजरीवाल सरकार ने ली शपथ

Sat, 14 Feb 2015 03:26 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony of arvbind kejriwal in delhi

शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जनसमूह के सामने अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 12 बजे के करीब दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतनी वाली आम आदमी पार्टी के इस पहले औपचारिक समारोह को देखने के लिए दिल्ली ही नहीं देश के अन्य राज्यों से भी लोगों का विशाल जनसमूह रामलीला मैदान पहुंचा था।
विज्ञापन


शनिवार तड़के सुबह से ही लोगों को रामलीला मैदान में जुटना शुरु हो गया था और 12 बजने से पहले ही पूरा रामलीला मैदान खचाखच भर चुका था।

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए केजरीवाल सुबह 11.30 के करीब अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आशीष खेतान और कुमार विश्वास के साथ गाजियाबाद स्थित अपने आवास से निजी कार से दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद के साथ मंत्रियों ने ली शपथ

Oath taking ceremony of arvbind kejriwal in delhi

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के पहुंचने के साथ ही शपथग्रहण की औपचारिक शुरुआत हुई। सबसे पहले ‌अरविंद केजरीवाल ने पद और गोपनियता की शपथ ली।

अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, असिम अहमद खान, संदीप कुमार, सत्येंद्र जैन, जितेंद्र तोमर और गोपाल राय ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

हालांकि अभी यह घोषण नहीं हुई है कि किसे कौन सा पद मिलेगा लेकिन सूत्रों की मानें तो मनीष सिसोदिया का दिल्ली का उपराज्यपाल बनना तय है। इसके साथ ही उन्हें पीडब्लूडी, शिक्षा और शहरी मंत्रालय दिया जा सकता है।

कौन-कौन बने मंत्री

Oath taking ceremony of arvbind kejriwal in delhi

आम आदमी पार्टी के टिकट पर मटियामहल से चुनाव जीते असीम अहमद खान ने भी इस मौके पर मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा माना जा रहा है।

बता दें कि उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार शोएब इकबाल को हरा कर इस सीट पर कब्जा किया है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

असीम के अलावा बाबरपुर से विधायक चुने गए गोपाल राय को भी आप सरकार में मंत्री पद दिया गया है। 1997 में लखनऊ विश्वविधालय से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले गोपाल राय को परिवहन और श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भाषण में बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना

Oath taking ceremony of arvbind kejriwal in delhi

शपथ ग्रहण के बाद अर‌विंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों की हार का कारण है कि इनमें अहंकार आ गया है।

हालांकि अपने संबोधन में उन्होंने यह भी माना कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी में भी अहंकार आ गया था जिसकी वजह से लोकसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

केजरीवाल ने इस मौके पर लगभग दस मिनट लंबा भाषण दिया जिसमें उन्होंने सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जनलोकपाल, वीआईपी कल्चर और सरकार के एजेंडे के बारे में भी बात की साथ ही उन्होंने किरण बेदी और कांग्रेस नेता अजय माकने से भी सहयोग लेने की बात कही।

अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में क्रिकेट का भी‌ जिक्र किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ देश वापस आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed