फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nursing attendant misdeed by man in delhi

दहली दिल्ली: नर्सिंग अटेंडेंट से कई बार दरिंदगी, काम की बात कहकर मिलने बुलाया; घर ले जाकर लूटी आबरू

Thu, 21 Nov 2024 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Nov 2024 10:00 PM IST
सार

आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई और घटना की शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन
nursing attendant misdeed by man in delhi
दिल्ली में नर्सिंग अटेंडेंट से दरिंदगी - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक नर्सिंग अटेंडेंट को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़ित महिला अपने पति और बेटे के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती है। वह नर्सिंग अटेंडेंट का काम करती है। वह अस्पताल के साथ साथ घरों में जाकर मरीजों का देखभाल करती है। करीब 6 माह पहले मधुबन चौक बस स्टैंड पर वह लोगों को अपना विजिटिंग कार्ड दे रही थी। इसी दौरान एक शख्स मिला। वह उससे काम के बारे में जानकारी लेने लगा। उसने पीड़िता से कई कार्ड लिए और कहा कि वह अपने परिचितों को कार्ड देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पीड़िता के पास युवक का फोन आया। उसने काम दिलवाने की बात कहकर पीड़िता को सुल्तानपुरी स्थित जलेबी चौक पर बुलाया। जहां से युवक उसे एक मकान में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन

आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई और घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed