{"_id":"392955b0062c710522eebb426a411668","slug":"nurses-will-be-on-strike-from-26-protesting-against-seventh-pay-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को हड़ताल पर रहेंगी नर्सें, सातवें वेतन आयोग का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को हड़ताल पर रहेंगी नर्सें, सातवें वेतन आयोग का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 23 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन (नई दिल्ली) के बैनर तले 26 फरवरी को जिला अस्पताल, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी सरकारी अस्पतालों की स्टाफ नर्सें हड़ताल पर रहेंगी। यह हड़ताल सातवें वेतन आयोग के विरोध में है।
विज्ञापन
राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर शाखा (राजकीय जिला चिकित्सालय) की अध्यक्ष मीरा जैसवार ने बताया कि आयोग ने नर्सिंग संवर्ग वेतनमान एवं भत्तों आदि के संबंध में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी अथवा परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन
सहायक नर्सिंग अधीक्षक एवं उप नर्सिंग अधीक्षक के पदनाम को सहायक नर्सिंग सिस्टर एवं उप नर्सिंग सिस्टर पदनाम कर दिया गया है, यह खेदजनक है। इसके विरोध में 26 फरवरी को सभी स्टाफ नर्सें हड़ताल पर रहेंगी। 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
विज्ञापन