फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nurses to work wearing black armbands from September 18 to 22

Delhi NCR News: काली पट्टी बांधकर 18 से 22 सितंबर तक काम करेंगी नर्सें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली नर्सेज फेडरेशन (डीएनएफ) विभन्न मांगों को लेकर आंदोलन करेगा। इसके तहत 18 से 22 सितंबर तक सरकारी अस्पतालों की नर्सें ड्यूटी के दौरान काले बैज लगाकर विरोध जताएंगी। 23 सितंबर को दिल्ली सचिवालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगी। फेडरेशन की बैठक में दिल्ली के 26 सरकारी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष एलडी रामचंदानी ने की। इसमें लोक नायक, जीबी पंत, जीटीबी, डीडीयू, बीएसए, अंबेडकर, आरटीआरएम, लेडी हार्डिंग और सफदरजंग समेत कई अस्पतालों के प्रतिनिधि शामिल हुए। संगठन ने नए नर्सिंग पदों का सृजन, नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति, योग्यता के आधार पर मिलने वाले वेतन लाभ, कैशलेस मेडिकल सुविधा और अन्य कल्याणकारी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा आउटसोर्स और एक्स-कैडर कर्मचारियों की भर्ती के नियमों में सुधार और स्टेट अवॉर्ड के लिए चयन प्रक्रिया को लेकर भी फेडरेशन ने मांग उठाई है। फेडरेशन के अध्यक्ष एलडी रामचंदानी ने कहा कि इन मांगों को लेकर सरकार को कई बार पत्र भेजे गए हैं, लेकिन लंबे समय से इनका समाधान नहीं हुआ है। इसी वजह से अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed