फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nursery admission: list of students released more than seats in school

नर्सरी एडमिशनः सीटों से अधिक नामों की सूची जारी

Thu, 18 Feb 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Feb 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
nursery admission: list of students released more than seats in school

नर्सरी में सत्र 2016-17 के लिए दाखिले की पहली सूची जारी हो चुकी है। कुछ स्कूलों ने सीटों के मुकाबले अधिक नामों की सूची जारी की है। वहीं प्रतीक्षा सूची में भी काफी बच्चों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


ऐसे में प्रतीक्षा सूची से बच्चों की दाखिले की राह आसान हो सकती है, लेकिन स्कूलों में दूसरी सूची की गुंजाइश उन्हीं स्थिति में बनेगी, जब वहां सीटें खाली रह जाती हैं, लेकिन स्थिति को देखते हुए बड़े-नामचीन स्कूलों में दाखिले की दूसरी सूची आने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन


एनसी जिंदल पब्लिक स्कूल में कुल 1697 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 50-85 अंक प्राप्त करने वाले 110 छात्रों की पहली सूची जारी की गई, जबकि स्कूल के पास बड़ी संख्या में ऐसे आवेदक भी हैं जिनके 50 अंक हैं। स्कूल ने 50 अंक लाने वाले 46 बच्चों को प्रतीक्षा सूची में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यदि 110 बच्चों में से कोई अपनी सीट वापस लेता है, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल बच्चे को दाखिला मिलने की संभावना है। कुलाची हंसराज स्कूल में 40-70 अंक प्राप्त करने वाले 3128 आवेदक थे। लिहाजा स्कूल ने पहली सूची जारी करके साथ-साथ 250 बच्चों की प्रतीक्षा सूची भी जारी कर दी है।

स्कूलों की ऐसी स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरी सूची आने की संभावना कम ही है। केवल किस्मत के आधार पर ही प्रतीक्षा सूची वालों को दाखिला मिल पाएगा। इन आंकड़ों के आधार पर तो पहले ही सीटों से ज्यादा बच्चे लाइन में हैं।


यदि कोई अपनी सीट छोड़ता है तभी वेटिंग वालों का नंबर आ सकता है। इसी तरह से कई अन्य स्कूलों ने प्रतीक्षा सूची जारी की है, जिससे कि दूसरी सूची की संभावना कम ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed