फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery Admission Applying to more schools will increase your chances of admission

नर्सरी दाखिला: ज्यादा आवेदन करने से बढ़ेगी दाखिले की संभावना, एक बार में 15 स्कूलों में करें अप्लाई

Fri, 01 Dec 2023 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

Nursery Admission: नर्सरी दाखिले के लिए 1731 निजी स्कूलों में से 135 स्कूलों ने मानदंड शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए है। एक अधिकारी का कहना है कि इसे लेकर सभी जिलों के डिप्टी एजुकेशन निदेशकों की ओर से सभी स्कूलों को अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Nursery Admission Applying to more schools will increase your chances of admission
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए अभिभावक एक साथ कई स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। वह जितने ज्यादा स्कूलों में आवेदन करेंगे, दाखिले की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी। अभिभावक अपनी इच्छा अनुसार किसी भी स्कूल में ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में दाखिला आवेदन कर सकते हैं। यदि छात्र का दाखिला उनकी पसंदीदा स्कूलों के बजाय किसी अन्य स्कूल में हो जाता है तो वह बाद में भी किसी दूसरे स्कूल में बच्चे का दाखिला करा सकते हैं।

विज्ञापन

स्कूलों के प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से कहा है कि वह अपनी प्राथमिकता के अनुसार एक बार में 15 से ज्यादा स्कूलों में आवेदन करें। अगर वे एक या दो ही स्कूल में आवेदन करेंगे तो दाखिला होने की संभावना कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन्होंने एक से ज्यादा स्कूलों में आवेदन किया होगा, उनका दाखिला आसानी से किसी न किसी स्कूल में तो हो ही जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सभी स्कूलों में अंकों के लिए निर्धारित किए गए पैमानों की जांच जरूर कर लें। स्कूल की तीसरी लिस्ट आने तक का इंतजार अवश्य करें और दाखिला फॉर्म भरने से पहले वह शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी परिपत्र को जरूर पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

135 स्कूलों ने जारी नहीं किए मानदंड
नर्सरी दाखिले के लिए 1731 निजी स्कूलों में से 135 स्कूलों ने मानदंड शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए है। एक अधिकारी का कहना है कि इसे लेकर सभी जिलों के डिप्टी एजुकेशन निदेशकों की ओर से सभी स्कूलों को अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूलों को निर्देश दे दिया गया है कि वह जल्दी से मानदंड जारी कर दे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और नर्सरी दाखिला प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन

उम्र को लेकर संशय में हैं अभिभावक
नर्सरी दाखिले के लिए अभिभावक एक स्कूल से दूसरे स्कूल की दौड़ लगा रहे हैं। बच्चे की उम्र को लेकर उन्हें चिंता सताई जा रही है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी अभिभावक को लगता है कि उसके बच्चे की उम्र एक माह कम या ज्यादा है तो वह स्कूल के प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed