{"_id":"5de9d91d8ebc3e54e03734c9","slug":"nurse-kidnapping-auto-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः नर्स के दुष्कर्म का प्रयास करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः नर्स के दुष्कर्म का प्रयास करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
Fri, 06 Dec 2019 10:37 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
rape
नई दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने नर्स को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नर्स के विरोध करने पर चालक उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ऑटो नंबर और सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी ऑटो चालक तक पहुंची। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता गोकलपुरी इलाके में रहती है और राजेंद्र प्लेस स्थित एक अस्पताल में बतौर नर्स काम करती है।
विज्ञापन
सोमवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह एक ऑटो से घर जा रही थी। चालक उसे राजेंद्र प्लेस से रानी झांसी रोड से रिंग रोड होते हुए आईएसबीटी और फिर वहां से बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान की तरफ ले आया।
विज्ञापन
अनजान रास्ता देखकर पीड़िता को शक हुआ। चालक से जब वह जानकारी लेने की कोशिश की तो चालक उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से वह पीड़िता का मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और लूटपाट के साथ साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को ऑटो का नंबर दिया।