{"_id":"629f6cad26ea313ec958254f","slug":"nupur-sharma-suspended-from-bjp-gave-a-statement-respect-the-decision-of-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nupur Sharma: भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा ने दिया बयान- पार्टी के निर्णय का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nupur Sharma: भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा ने दिया बयान- पार्टी के निर्णय का सम्मान
Tue, 07 Jun 2022 08:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 07 Jun 2022 08:50 PM IST
सार
मुहम्मद साहब पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी पर मुस्लिम देशों के विरोध जताने के बाद भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा व दिल्ली इकाई के सोशल मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित और पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वे पार्टी के निर्णय को स्वीकार करती हैं और उसका सम्मान करती हैं।
विज्ञापन
मुहम्मद साहब पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी पर मुस्लिम देशों के विरोध जताने के बाद भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा व दिल्ली इकाई के सोशल मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
निलंबन पर उन्होंने कहा, ''मैं संगठन में व्यवहारिक रूप से पली-बढ़ी हूं। मैं उनके निर्णय को स्वीकार करती हूं और उसका सम्मान करती हूं।''
मुस्लिम संगठनों के विरोध व कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच भाजपा ने अपने नेताओं को निलंबित करने से पहले रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है।
विज्ञापन