फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Number of injured reached 86 in Jamia Nagar violence 36 admitted in AIIMS

जामिया नगर हिंसा में घायलों की संख्या 86 पहुंची, 36 एम्स में भर्ती

Tue, 17 Dec 2019 02:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Number of injured reached 86 in Jamia Nagar violence 36 admitted in AIIMS
जामिया हिंसा में घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

जामिया नगर हिंसा मामले में सोमवार को घायलों की संख्या 86 पहुंच गई है। बीते रविवार रात तक 6 पुलिसकर्मी और 42 छात्रों के जख्मी होने की सूचना मिली थी। यह जानकारी जामिया विवि के नजदीक होली फैमिली अस्पताल से मिली थी। सोमवार सुबह कई और घायल सामने आए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में करीब 30 से ज्यादा घायल इलाज के लिए पहुंचे हैं, जिनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


एम्स ट्रामा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित लथवाल ने बताया कि जामिया हिंसा के बाद उनके यहां 36 मरीज भर्ती हुए हैं। सभी मरीजों को एमएलसी केस के तहत भर्ती किया गया है। हालांकि सोमवार शाम तक एक को छोड़कर बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल जो मरीज उपचाराधीन है वह जामिया विवि का छात्र है और उसके हाथ में काफी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार दिल्ली पुलिस के चार जवान दो घायलों को लेकर रविवार रात अस्पताल आए थे। इनमें से एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इन तीनों अस्पतालों को मिलाकर जामिया हिंसा मामले में अब घायलों की संख्या 86 पहुंच चुकी है। इनमें 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस में 30 पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed