फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Number of beds will be more than double in Acharya bhikshu Hospital

आचार्य भिक्षु अस्पताल में बिस्तरों की संख्या होगी दोगुनी से ज्यादा

Tue, 10 Sep 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
Number of beds will be more than double in Acharya bhikshu Hospital
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मोती नगर स्थित आचार्य भिक्षु अस्पताल में जल्द ही बिस्तरों की क्षमता दोगुने से ज्यादा होगी। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अस्पताल में नए ब्लॉक की आधारशिला रखी। 

विज्ञापन


करीब 150 बिस्तर वाले इस अस्पताल में नए ब्लॉक के शुरू होने के बाद बेड की संख्या 420 से करीब हो जाएगी। जल्द ही नए ब्लॉक का निर्माण भी शुरू होगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि पीडब्ल्यूडी अगले 15 माह  में इस ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा कर लेगा। नए ब्लॉक में तमाम चिकित्सीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में जल्द नया ब्लॉक शुरू करने के अलावा चिकित्सा व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद प्रत्येक दिल्लीवासी को समान शिक्षा एवं चिकित्सा उपलब्ध कराना है। वर्ष 2015 से अब तक सरकार उसी उद्देश्य को पूरा करने में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री  सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस अस्पताल के विस्तार का सबसे प्रमुख कारण यह है कि छोटे अस्पतालों में अक्सर सभी सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। 

डेंगू के खिलाफ जन आंदोलन एक मात्र समाधान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2015 में सरकार बनने के बाद से काफी हद तक डेंगू के मामलों में कमी आई है। दिल्ली के लोगों के सहयोग से पिछले साल डेंगू के मामले नहीं बढ़े। इस साल भी हम लोगों को अपने घरों का निरीक्षण करना है। यह देखना है कि कहीं पर साफ पानी तो ठहरा हुआ नहीं है। ऐसी जगहों पर मच्छर पनप सकता है। डेंगू के खिलाफ 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में हर कोई सहभागिता करे। सबको मिलकर डेंगू को खत्म करने की जिम्मेदारी उठानी है।


पराली जलने वाले सीजन में तैयारी की जरूरत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली एकमात्र शहर है, जहां प्रदूषण में 2015 की तुलना में 25 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि इसे 60 फीसदी तक और कम करना है ताकि इसे सुरक्षित सीमा में लाया जा सके। हर साल नवंबर के महीने में हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाता है, उसके लिए भी दिल्ली सरकार तैयारी कर रही है। दोनों राज्य सरकारों से बातचीत चल रही है। इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली की जनता से सुझाव भी लिए जा रहे हैं कि किस प्रकार से इस समस्या से लड़ा जा सके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed