{"_id":"6a7a309e99a5ea544e0a0501","slug":"youth-climbs-mobile-tower-insisting-on-marriage-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114440-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक अपनी ममेरी लड़की से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर परिवार के लोगों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया।
बताया जा रहा है कि कैफ पुत्र अब्दुल रहीम थानांतर्गत गांव अलीपुर तिघरा युवक अपने मामा की लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। युवक का आरोप था कि लड़की पक्ष के लोग तो शादी के लिए तैयार हैं लेकिन लड़के का पिता उसकी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसी बात से नाराज होकर उसने टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। युवक बार-बार नीचे मौजूद लोगों से अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग करता रहा। उसकी इस हरकत के कारण मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
परिवार के लोगों ने भी युवक को नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। युवक के टावर पर काफी ऊंचाई पर पहुंच जाने के कारण पुलिस के सामने भी उसे सुरक्षित नीचे उतारना चुनौती बन गया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक बातचीत कर उसे भरोसा दिलाया और समझा-बुझाकर नीचे आने के लिए राजी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारने में सफल रही। युवक के नीचे उतरते ही परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।