फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Vehicles falling into open manholes daily; people distressed by the department's negligence.

Nuh News: खुले मेनहोल में रोज गिर रहे वाहन, विभाग की लापरवाही से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
ढाणा रोड पर बिना ढक्कन और चेतावनी बोर्ड के खुला पड़ा मेनहोल बना जानलेवा खतरा
विज्ञापन

दिनभर में 15-20 वाहन हादसे का शिकार होने का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कस्बा पिनगवां के ढाणा रोड पर लोक निर्माण विभाग की कथित लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। सड़क निर्माण के दौरान मोड़ पर मेनहोल को खुला छोड़ दिया गया है। मेनहोल पर न तो ढक्कन लगाया गया है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा बैरिकेड लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे और भीड़भाड़ के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं और प्रतिदिन करीब 15-20 वाहन खुले मेनहोल में गिरकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

करीब दो महीने पहले सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते अभी तक सड़क पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है। सड़क की एक साइड तैयार कर दी गई है, जबकि दूसरी साइड का निर्माण काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है। सबसे गंभीर स्थिति नगीना-पुन्हाना रोड से ढाणा की तरफ मुड़ने वाले मोड़ पर बनी हुई है, जहां बिल्कुल मोड़ पर ही मेनहोल खुला पड़ा है। अचानक सामने आने वाले इस गड्ढे के कारण वाहन चालक संभल नहीं पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है मुख्य मार्ग
ढाणा रोड पिनगवां कस्बे का प्रमुख मार्ग है। यह सड़क पापड़ा, अकबरपुर, झिमरावट, ढाणा, बुबलहेड़ी, झारपुड़ी, चांदड़ाका और तिगांव समेत दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। आसपास के दर्जनों गांवों के लिए पिनगवां प्रमुख बाजार होने के कारण रोजाना हजारों लोग खरीदारी और अन्य जरूरी कामों के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर बना यह खतरा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के कारण निर्माण कार्य धीमा हो गया था। कुछ जगह पर समस्या चल रही है, अड़चनों को दूर होने के बाद काम पूरा कराया जाएगा। मेन होल के ढक्कन को जल्द लगवाया जाएगा और चेतावनी बोर्ड की सुविधा भी करवाई जाएगी।
- प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग नूंह

यह रास्ता दिनभर व्यस्त रहता है। खुले मेनहोल के कारण रोजाना वाहन गिर रहे हैं। कई गाड़ियों में काफी नुकसान हो चुका है। विभाग को सबसे पहले मेनहोल को ढकना चाहिए।
- वारिस खान, स्थानीय दुकानदार

सड़क का काम शुरू हुए करीब दो महीने हो गए, लेकिन अभी तक सड़क पूरी नहीं बनी। मोड़ पर कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। रात के समय खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।

- सहीद, ग्रामीण

जो व्यक्ति पहली बार इस रास्ते से आता है, उसे मेनहोल का अंदाजा नहीं होता। अचानक वाहन गड्ढे में गिर जाता है। कई बार बाइक और कार चालक बाल-बाल बचे हैं।
- फारूक, वाहन चालक

यह सड़क दो दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए जरूरी है। विभाग को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के साथ-साथ खुले मेनहोल पर तत्काल ढक्कन और बैरिकेड लगाने चाहिए, ताकि किसी की जान न जाए।
- तल्हा, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed